विद्युत कैंप में सवा चार लाख की राजस्व वसूली

शेयर करे

फरिहां/निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत उपखंड मोहम्मदपुर के अंतर्गत रोवां बाजार में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ एसडीओ निखिल शेखर सिंह व जेई विनय कुमार मौर्य विशेष कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान विभागीय टीम ने कड़े रुख अपनाते हुए 4,25,000 की बकाया राशि की वसूली की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 50 से 55 उपभोक्ताओं के मीटरों की ओटीएस की गई, जबकि 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बकाया जमा न होने पर विच्छेद कर दिए गए।
एस डीओ निखिल सिंह ने बताया कि यह अभियान बकायेदारों को जागरूक करने और शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को भी निर्देशित किया गया जिनके पास अभी तक नया कनेक्शन नहीं है, वे समय रहते अपना कनेक्शन ले लें। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी सहित लाइनमैन स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र/जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *