पेंशनभोगियों ने प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाप्रशासन को सौंपा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की उदासीनता के कारण ईपीएस 95 पेंशनधारकों में व्याप्त व्यापक निराशा को देखते हुए जनपद के ईपीएस-95 पेंशनधारक अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए गुरुवार को प्रधान मंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पेंशनभोगियों ने पत्रक के माध्यम से बताया कि हमारी उपरोक्त मांगों को आगामी कैबिनेट बैठक में स्वीकृत कराकर हमें सम्मान प्रदान करें, ताकि हम बुजुर्ग पेंशनभोगी अपने शेष जीवन में संतोष का जीवन जी सकें। हमें 3 व 4 दिसंबर 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन तथा 5 दिसंबर से और भी तीव्र हड़ताल करने के लिए बाध्य न किया जाए। बहुत कम पेंशन राशि और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण ईपीएस-95 पेंशनभोगी बहुत ही मरणासन्न और दयनीय स्थिति में जी रहे हैं और हर दिन 200 से 250 पेंशनभोगी मर रहे हैं। सर्वाेच्च न्यायालय के 04.10.2016 एवं 04.11.2022 के निर्णय के अनुसार बिना किसी भेदभाव के उनके वास्तविक वेतन के आधार पर उच्च पेंशन प्रदान की जाए, ताकि पेंशनभोगियों को सही मायने में न्याय मिल सके।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *