अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय बहादुर 30 वर्ष पुत्र राजेंद्र गौड़ निवासी हरैया थाना कोतवाली आजमगढ़ के रूप में हुई है।
विजय बहादुर बाइक से रविवार देर रात अपनी ससुराल कप्सा नई बस्ती जा रहा था। मार्ग में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार विजय बहादुर परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य था। उसकी अप्रत्याशित मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। कंधरापुर पुलिस ने बताया कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *