बरईपुर गांव के सिवान में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के सिवान शुक्रवार सुबह खेत में धान काट रहे थे कि एक मानव खोपड़ी कई टुकडों में हाथ पैर की हड्डियां कई टुकड़ों मे दूर-दूर तक बिखरे हुए मिले। सूचना पाते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं से कुछ दूर पर एक महिला की पीले रंग की साड़ी भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दिये। पुलिस को गांव वालों ने बताया कि गांव से चार अक्टूबर को 65 वर्षीय महिला गुम हो गई थी लेकिन पहचान के लिए कुछ भी मानव कंकाल में नहीं बचा था कि महिला की पहचान की जाए। खोपड़ी हड्डी के रूप में हाथ पैर की हड्डी छोटे-छोटे टुकड़ों में बटी हुई थी जिससे पुलिस को पहचान करने में भी समस्या आने लगी।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला का नाम विद्यावती 65 वर्ष पत्नी रामनिवास मिश्रा जिनकी बीते 4 अक्टूबर को अहरौला थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी और परिजन जगह-जगह खोजबीन भी कर रहे थे। वहीं कुछ दूरी पर पुलिस को एक साडी मिली परिजनों को बुलाकर साड़ी की पहचान कराई। मृतका के इकलौते पुत्र अरविंद मिश्रा ने साड़ी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मानव कंकाल की पहचान विद्यावती पत्नी रामनिवास मिश्रा के रूप में की और जगह-जगह बिखरे हुए कंकाल को एक बोरे में समेट कर पीएम और डीएनए टेस्ट के लिए जिला पर भेज दिया। अरविंद मिश्रा ने पीएम के बाद अपनी मां के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने की इच्छा जताई है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *