राम विवाह की कथा ने किया भाव विभोर

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत माहुल के सिद्धपीठ काली चौरा मन्दिर पर चल रही सप्तदिवसीय श्री शक्ति मानस महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को कथावाचक पंडित कौशल किशोर जी महाराज ने सीता स्वयंवर और भगवान राम के धनुष उठाने की कथा को जीवंत प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान राम सीता के विवाह की झांकी निकाली गई जिसे देखकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भगवान राम के जयकारे लगाने लगे।
कथा वाचक पंडित कौशल किशोर जी महाराज ने भगवान राम और माता सीता के विवाह की कथा को सुनाते हुए कहा कि सनातन और वैदिक परंपरा में विवाह को योग माना गया है। विवाह से ही मानव को उसके वास्तविक जीवन का बोध होता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का विवाह उपासना का विवाह है। एक बार सीता जी ने बाल्यकाल में ही शिव धनुष को उठा कर दूसरी जगह रख दिया। जनक जी ने यह देख कर प्रतिज्ञा किया कि जो इस धनुष को उठा लेगा उसी से वे अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। समय हो जाने के बाद उन्होंने धनुष यज्ञ का आयोजन किया और बहुत से राजा महाराजाओं को आमंत्रित किया। लेकिन आमंत्रित राजाओं में से कोई भी राजा शिव धनुष को हिला नहीं सका। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा लेकर भगवान राम ने धनुष को उठा कर खंड खंड कर दिया। उसके बाद सीता जी ने भगवान राम के गले में वर माला डाल दिया। जिसे देख देवी देवताओं ने भी पुष्प वर्षा किया।
इस अवसर पर दिलीप सिंह बघेल, हरिशंकर सोनी, अरुण पाण्डेय, संतोष मोदनवाल, संजय मोदनवाल, ब्रह्मेश्वर पाण्डेय मोनू, विक्रांत पाण्डेय, धरणीधर पाण्डेय, सुरेंद्र अग्रहरि, कृष्णा अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव, बिमलेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
इनसेट—
मानस पाठ के साथ ही संपन्न हुआ शतचंडी महायज्ञ

माहुल (आजमगढ़)। सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर माहुल में चल रही सप्तदिवसीय श्री शक्ति मानस महायज्ञ के पांचवे दिन बुधवार को विद्वान पंडितों द्वारा राम चरित मानस के वाचन के साथ ही साथ शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जिसके कारण यज्ञ मंडप से विद्वान पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक देवी मंत्रों के उच्चारण ध्वनि विस्तारण यंत्रों के माध्यम से गूंजता रहा। यज्ञाचार्य पंडित धरणीधर पांडेय ने बताया कि यज्ञ में मानस पाठ से मन को शांति मिलती है और यज्ञाहुति से वातावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर उदय प्रकाश चौबे, अभिषेक, निशांत निश्रा, चंदन दुबे, अविरल दूबे, राम सहाय त्रिपाठी, अटल बिहारी पाण्डेय, सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *