रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के स्कूलों के आसपास शोहदों की हरकतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस की लापरवाही से आये दिन कारनामे कर रहे हैं।
रानी की सराय कस्बे के निजामाबाद मार्ग, रुदरी मार्ग, सेठवल मार्ग आदि पर दर्जन भर शिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थाओं में छात्रों के साथ छात्राएं भी शिक्षा ग्रहण करती हैं। विद्यालय के आसपास से लगायत रास्ते पर छुट्टी होने से पहले ही शोहदे बाइक आदि से भ्रमण करने लगते हैं। यही नहीं आयेदिन अपनी हरकतों को लेकर गुटबाजी में आपस में मारपीट भी कर बैठते हैं। पूर्व में पुलिस इन पर नजर रखती थी इधर एक वर्ष से पुलिस ऐसे मामलांे को नजर अंदाज कर दे रही है जिससे छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस कभी कभार भी भ्रमण कर खबर लेती तो ऐसी हरकतों पर अंकुश लग जाता। नागरिकों ने पुलिस कप्तान का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा