जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के आरूषा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी।
अहरौला थाना क्षेत्र के आरूषा गांव निवासी मुन्ना यादव 35 वर्ष पुत्र अदरी यादव छः भाइयों में पांचवें नंबर पर था। मुन्ना का भाइयों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शनिवार को भतीजा अमरजीत से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो अमरजीत ने चाचा मुन्ना पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीने में लगी और मौके पर ही मुन्ना की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मृतक एक पुत्री व दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक घर पर ही रह कर खेतीबाड़ी करता था।
रिपोर्ट-रामसिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *