क्राप सर्वे के खिलाफ पंचायत सहायकों का प्रदर्शन जारी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के समस्त पंचायत सहायकों ने सरकार द्वारा क्राप सर्वे कार्य सौंपे जाने के विरोध में अपने-अपने कार्यों का बहिष्कार करते हुए विकास खंड कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
पंचायत सहायकों का कहना था कि सरकार ने लेखपालों के कार्यों को पंचायत सहायकों के जिम्मे लगाकर शोषण किया है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं पंचायत सहायक के रूप में कार्यरत हैं, जिन्हें मात्र 6000 मानदेय मिलता है। पहले उनसे आयुष्मान कार्ड जैसे कार्य करवाए गए, लेकिन उसके बदले कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष समर यादव, महामंत्री शुभम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गौरव सिंह, धर्मेंद्र यादव, मनीष कुमार, संदीप यादव, नीलम यादव, अलका चौहान, खुशबू, सरिता, पूनम, रहमत खान व समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *