आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में जगह-जगह रैली निकाल कर लोगों को तिरंगे के महत्व को बताया जा रहा है। तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान, शान है।
फरिहां प्रतिनिधि के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय बढ़या में अधीक्षक कैप्टन डा. मनीष तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कई जगहों से होती हुई वापस स्वास्थ्य केंद्र पर उत्साह पूर्वक संपन्न हुई। डा.मनीष तिवारी ने बताया कि ये आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया था। तिरंगा केवल एक झंडा ही नहीं यह देश की एकता, अखंडता, और प्यार का प्रतीक भी है। उन्होंने सबसे अपील भी की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर डा.आस्था सिंह, डा. सरवन सिंह, सलमान फैजी डेंटल, महेश यादव एलटी, अमर बहादुर, रवि राय, कंचन लता स्टाफ नर्स, रामसरीख, अरुण कुमार फार्मासिस्ट, ममता, रिंकू, प्रवीण सहित आशाकार्यकत्री और संगिनी व आम नागरिक उपस्थित रहे।
रानीकीसराय प्रतिनिधि के अनुसार कृषि महाविद्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधिष्ठाता प्रो.धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से अराजी बागमती, ग्राम सभा कोटवा तक निकाली गई। साथ ही ग्रामवासियों को तिरंगा झंडा का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने, निष्ठा की शपथ लेने एवं देश के सामूहिक गौरव का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करना है। इस दौरान डा.रेनू गैंगवार आदि शिक्षक मौजूद रहीं। इसी क्रम में कस्बे के दुर्गाजी चिल्ड्रेन सिटी विद्यालय में तिरंगा यात्रा प्रबंधक नीरज सिंह के नेतृत्व मंे निकाली गई। विद्यालय के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
माहुल प्रतिनिधि के अनुसार माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर में चेयरमैन लियाकत अली और अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें माहुल पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर सिंह मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से निकल कर कुरैशी चौक होते हुए गांधी मार्ग से निकल कर मुख्य चौक तक गई। उसके बाद वहां से घूम कर पवई मोड तिराहा होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर रजत कुमार, प्रभाकर यादव, नीरज मौर्य, रामविजय यादव, हाजी अकरम खान, गोपाल गुप्ता, मुलायम यादव, संजय कुमार, आशीष पाण्डेय, मौसम अली आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में श्री गांधी पीजी कॉलेज माल्टारी में प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र शिक्षा संकाय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा महाविद्यालय गेट से रवाना हुई जो आदर्श बालिका इंटर कालेज से मथुरा महिला पीजी कॉलेज तक चली। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर प्रेम चंद्र यादव, प्रोफेसर हसीन खान, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ.शैलेश सिंह, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, डॉ.शुभ्रा श्रीवास्तव, दान बहादुर यादव, डॉ. शैलेश पाठक, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ.मंजुला चौरसिया, दीनानाथ मिश्र (लेखाकार), उपेन्द्र कुमार राय (कार्यालय अधीक्षक), जनार्दन राय, नित्यानंद यादव, राजेंद्र यादव, रविन्द्र यादव, विजय शर्मा, इन्द्रकेश यादव, उर्मिला, सुमित्रा, ऊषा राय आदि उपस्थित रहीं।