निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वैभवी डेंटल एंड एस्थेटिक क्लिनिक, इंटर्नल वेलफेयर एंड होमियो क्लिनिक के तत्वाधान में रविवार को निजामाबाद चुंगी के पास निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें विभिन्न डाक्टरो ने लगभग 300 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया तथा उन्हें मुफ्त दवा का वितरण भी किया।
कैंप में आए मरीजों का वजन, ब्लड प्रेशर, खून जांच, माइग्रेन, बवासीर, पथरी, नपुंसकता, डायबिटीज, एलर्जी, दांत रोगों की जांच, त्वचा एवं बालों से संबंधित रोगों आदि की जांच किया गया। कैंप में डा. धीरज श्रीवास्तव बीएचएमएस, डा.तुषार बीडीएस पीजीडीसी पीजीडीएमटी, डा. प्रशांत, डा.राशिद इमाम, डा. शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डा.दुर्गा प्रसाद गुप्ता, डा.अजय राठौड़ आदि उपस्थित थे।
डा.तुषार पाठक, डा.प्रशान्त यादव, डा.इमाम द्वारा दांतो से संबंधित सभी रोगों की जानकारी मरीजो को दी गयी। डा.तुषार पाठक एवं डा.धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोग समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में तथा मलिन बस्तियों में इसी तरह निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया करते हैं। जहां कुशल चिकित्सकों द्वारा जांच, इलाज, निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था रहती है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र