सीपीएस ग्रुप आफ स्कूल्स में मनाया गया शिक्षक दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सीपीएस ग्रुप आफ स्कूल्स में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में प्रातःकाल प्रार्थना सभा में डा.सर्वपल्ली राधा कृष्णन को विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं परिष्ठतम अध्यापकों ने माल्यार्पण किया। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के लिए कविता, गुरूवंदना आदि प्रस्तुत किया।
प्रत्येक कक्षा में छात्र छात्राओं ने डा.राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक काटा। छात्र छात्राओं ने अध्यापक व अध्यापिकाओं की भूमिका, प्रबंधक, प्रधानाचार्य, बाबू की भूमिका का निर्वाह करते हुए विद्यालय के कार्यभार को संभाला। संस्थापक अयाज अहमद खां ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों को पूर्णनिष्ठा के साथ निर्वाह करने के लिए कहा। प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है और छात्रों एवं समाज द्वारा शिक्षकों को दिया गया सम्मान ही सर्वश्रेष्ठ उपहार है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *