आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एडवोकेट एसोसिएट कार्यालय में बुधवार को आध्यात्मिक सत्यशील मानव मंच ‘आसमा’ के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में उत्तर प्रदेश का विभाजन होता है तो प्रदेश मुख्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ ही बनाया जाय। क्योंकि आजमगढ़ ऋषियों, मुनियों, साहित्यकारों, न्यायविदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जनक रहा है। इस अवसर पर संतोष मिश्र, महेंद्र प्रसाद, संदीप यादव, गगन दूबे, रामबचन सिंह, विनोद मिश्र, अभिनव त्रिपाठी, नीरज यादव, युनुस, गौरव सिंह, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह तथा संचालन संजय सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल