देश को बचाने के लिए भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकना है-सीपी राय

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस पार्टी ने देश भर में ईडी के फर्जी केस के खिलाफ सभी जिलों और शहरों में प्रदर्शन करने का फैसला किया था इसलिए मेंहता पार्क की सभा को कौशल सिंह मुन्ना राय के पद ग्रहण के साथ साथ उस प्रदर्शन का हिस्सा भी बना दिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ सीपी राय ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस पार्टी ने नारा लगाया था की करो या मरो और अंग्रेजों भारत छोड़ो तो आज भी कांग्रेस पार्टी के ये हजारों कार्यकर्ता इसी इरादे के साथ निकले है कि मारेंगे भी नहीं और मानेंगे भी नहीं और इसी नारे के साथ निकले है कि बहुत बर्बाद कर लिया देश और प्रदेश को और बहुत लूट तथा झूठ की सरकार चला लिया इसलिए संघीय अब सत्ता छोड़ो। बर्बाद होते देश को बचाने के लिए अब आरएसएस और भाजपा की सत्ता को पूरे देश से उखाड़ फेंकना है। डा. राय ने कहा कि ईडी और सी बी आई के फर्जी मुकदमों से कांग्रेस नहीं डरेगी।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कौशल सिंह मुन्ना राय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, जननायक राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का उनपर विश्वास जताने तथा जिलाध्यक्ष की जमीदारी देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि जो 2025 में संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है दिन रात एक करके वो कांग्रेस संगठन को गांव गांव तक पहुंचा कर रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रपाल यादव, बेलाल अहमद, राजाराम यादव, सुरेंद्र सिंह, दिनेश यादव, शीला भारती, पुनवासी प्रजापति, अरविंद पांडे, मनोज सिंह, अजीत राय, रमेश राजभर, नरेंद्र सिंह, रामप्यार यादव, नजम शमीम, हरिओम उपाध्याय, राहुल राय आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *