पटवध, आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नव वर्ष पर बुधवार को बड़ा गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने अपने सुखमय जीवन और भविष्य के लिए भगवान गणपति से सुख समृद्धि की कामना की।
शहर में सुप्रसिद्ध इच्छा पूर्ति करने वाले शहर के मध्य में गणेशजी का मंदिर लाल डिग्गी बंधे पर स्थित है जो बड़ा गणेश मंदिर के नाम से विख्यात है। यहां बुधवार को भंडारे और मेले का आयोजन होता है। जिन लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं वह लोग बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ बुधवार को लड्डू का प्रसाद बांटते हैं और भंडारे का भी आयोजन करते हैं। 1 जनवरी को नए साल के प्रथम दिन संयोग बस बुधवार का दिन था। जहां सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर देर रात तक श्रद्धापूर्वक गणपति भगवान का दर्शन पूजन किये और अपने सुखमय जीवन और भविष्य के लिए भगवान गणपति से सुख समृद्धि की कामना की। वही कुछ भक्तजनों के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया था जहां लोगों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया। मंदिर के महंत राजेश मिश्रा पूरे श्रद्धा भाव से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो उसके लिए लगे रहे। शहर कोतवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस की भरपूर व्यवस्था की गई थी। उसी कड़ी में शहर के उत्तरी और पश्चिमी छोर पर बाबा भंवरनाथ का मंदिर है जहां भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग विराजमान है। उस परिसर में गणेश भगवान, मां दुर्गा तथा बजरंगबली का भी मंदिर है। वहां भी सुबह से नव वर्ष पर लोगों ने मनोकामना के साथ सुख मय जीवन की कामना की। दर्शनार्थियों के चलते सुबह से भंवरनाथ चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। कंन्धरापुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुस्तैद रही।
रिपोर्ट-बबलू राय