निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विधानसभा अंतर्गत मिर्जापुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी के नेता स्व.डॉ.मनमोहन सिंह की मृत्यु होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निजामाबाद विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पूर्णमासी प्रजापति ने डॉ.मनमोहन सिंह के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष प्रभारी राम गणेश प्रजापति ने स्व.डॉ.सिंह के कार्यों को बताया। अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुस्तकीम अहमद तथा संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर भागवत यादव, बबलू भारती, जियालाल यादव, जीशान अहमद, मोहम्मद राशिद, राम नारायण यादव, संतलाल त्यागी, इम्तियाज अहमद, नईम अहमद, बलदेव यादव, जोगिंदर, भंवरनाथ यादव, फैज, अंकित मिश्रा, ध्यानचंद यादव, अब्दुल अजीज आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र