पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत बिलरियागंज का भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए संगठन द्वारा जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया था। उनके नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बनकट स्थित जगतपाल सिंह के हाते में समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। नन्हकू राम सरोज द्वारा बिलरियागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए उपस्थित दावेदारों से पेपर संकलित किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के रेस में कुल 6 लोगों की दावेदारी में संतोष पासवान, रूद्र प्रकाश राय, उमेश गौंड, सूरज राय, संतोष यादव तथा लक्ष्मी मिश्रा शामिल रहीं। मंडल चुनाव अधिकारी ने बारी-बारी से सारे संयोजकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता किया। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी तथा शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ संयोजक आदि उपस्थित थे। मंडल चुनाव अधिकारी श्री सरोज ने बताया कि लिस्ट बनाकर मेरे द्वारा संगठन को भेजी जाएगी। वहां से जो निर्णय होगा उसे मान्य किया जाएगा। इस मौके पर बिलरियागंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जगतपाल सिंह, अरविंद गुप्ता, अमरजीत सरोज, सरवन यादव, सुरेंद्र राय उर्फ महंथ, दयाशंकर यादव, रामनयन राय, प्रमोद चौहान, राजेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरकेश राजभर, संतोष राय, सूर्य प्रकाश मिश्रा, चंद्रपाल सिंह, सूरज राय, संतोष शर्मा, राजेश पांडेय, सुभान सलमानी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय