सनातन धर्म न कभी मिटा है न कभी समाप्त हो सकता: दयालु

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठेकमा जिंदोंपुर स्थित श्री धर्म संघ गिरीश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को डॉ. दया शंकर मिश्र (दयालु) राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.दया शंकर मिश्र (दयालु) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि अब सनातन धर्म के अभ्युदय का समय आ गया है। सनातन धर्म न कभी मिटा है न कभी समाप्त हो सकता है। आज विदेशों में भी लोग सनातन के महत्व को समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ चंद्रमा, दत्तात्रेय एवं दुर्वासा आदि प्राचीन ऋषियों की धरती है। हमारी सरकार में संस्कृत विद्यालयों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति की योजना का लाभ दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि संस्कृत पाठशाला के बच्चों को भी मध्याह्न भोजन की योजना से जोड़ा जय। इस विद्यालय के विकास में हर सम्भव प्रयास करेंगे।
प्रबंधक ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि हमारा विद्यालय प्राचीन गुरुकुल परंपरा का पालन करते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं संस्कृत भाषा को जीवंत रखने के लिया कृत संकल्पित है। इस मौके पर गिरीश चतुर्वेदी, विश्वदेव उपाध्याय, सतीश मिश्र, मनोज कुमार त्रिपाठी, सतीश पांडेय, संजीव पांडेय, गंगा शंकर मिश्र, हरिराम उपाध्याय आदि उपस्थि थे। अध्यक्षता ब्रजेश नन्दन पांडेय तथा संचालन संजय पांडेय ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *