पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सड़क के किनारे खड़े बाइक सवार को तेज स्पीड में जा रही अज्ञात बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया।
गंभीरपुर थाना अंतर्गत बिसयां मोड़ के पास मंगरावा रायपुर गांव निवासी बृजभान 24 वर्ष पुत्र राम किशुन और उसका चचेरा भाई नंदन 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र राजगीर का काम करते थे। काम से वापस लौट कर बिसयां मोड के पास खड़े थे तभी सामने से आ रही अज्ञात बोलेरो ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा एंबुलेंस से पीएचसी मोहम्मदपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बृजभान को मृत घोषित कर दिया और नंदन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा दूसरे घायल को रैदोपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृजभान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बृजभान तीन भाई और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर था।
रिपोर्ट-बबलू राय