एनएच के नाम पर किसानों की जमीन छीनने का प्रयास

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में चौकिया, खैरुद्दीनपुर, सरायपुल, सिकंदर पट्टी, चक कुढ़हा, खेमीपुर, लारपुर के सैकड़ों किसान फूलपुर तहसील पहुंचे। किसानों ने कहा कि एनएच के नाम पर जमीन छीनना बंद करो। किसान मजदूर एकता जिंदाबाद, जय जवान जय किसान, जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा आदि नारे लगाते हुए हरे झंडे के साथ विरोध दर्ज कराया।
फूलपुर तहसील में लालगंज लोकसभा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए मांग की कि तत्काल भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई रद्द की जाय। किसान नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून का पालन नहीं किया गया। किसानों को बिना बताए फर्जी सर्वे और झूठी कागजी कार्रवाइयां करके किसानों की जमीन हथियाने की साजिश की जा रही है। सांसद और किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसानों की मांग मानी जाए नहीं तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर लोकसभा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान नेता राजीव यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव, सुंदर मौर्य, प्रदीप कुमार, मोनल, जंगल देव, साहब ए आलम, सूरज जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, संदीप शर्मा, अलोक, सचिन अग्रहरी आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *