कुएं में उतराया मिला घर से गायब युवती का शव

शेयर करे

फ़ूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चकनुरी उदपुर सीमा पर स्थित कुएं में एक शव मिला था। क्षेत्र वासियो ने कुए में शव देखकर पुलिस को अवगत कराया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कुएं से निकलवाने का प्रयत्न शुरू किया। कुए के अन्दर जब तक शव था। सभी को अंदाजा पुरुष के शव की थी पर शव बाहर निकलने के बाद महिला की निकली। शव का पहचान कराने का प्रयास शुरू हुआ तो 13 अगस्त को थाने पर एक 19 वर्षीय महिला की गुमशुदगी लिखाई गयी थी जिसमें सरोजा पुत्री टिलठू निवासी टेवगा थाना फ़ूलपुर को भी शंका के आधार पर सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे टिलठू पुत्र श्याम लाल निवासी टेवगा ने अपनी गुम हुई पुत्री सरोजा 19 वर्ष के रूप में पहचान की। पिता के प्रार्थना पत्र पर शव को चिकित्सीय परीक्षण के जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक फ़ूलपुर अनिल सिंह ने बताया कि पहचान हो गयी है। अब मृत्यु का कारण जानने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *