राष्ट्र के विकास के लिए अपने समस्त कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का करें पालन-तरन्नुम खानम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की मुख्य शाखा जाफरपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर एवं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, फरिहा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सह-संस्थापिका तरन्नुम खॉनम एवं प्रबंधक नवाज़ अहमद खां ने सबसे पहले राष्ट्र-ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से खड़े होकर राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को देश आजाद कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सभी लोगो ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र के विकास के लिए अपने समस्त कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का पालन करेगें। इसके उपरान्त राष्ट्र पर समर्पित छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगोली एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रमों जैसे-सारे जहां से अच्छा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, ओ देश में, तेरे मिट्टी में, ऐ वतन, शाबाशियां, नन्हा मुन्हा राही हूं देश का सिपाही हूं, सच्चा वीर बना दे मां, उठो जवान देश के वसुन्धरा पुकारती, देश रंगीला, आई लव माई कन्ट्री, तारा रम पम पम, कर हर मैदान फतेह, आर्मी डांस जैसे नृत्य एवं स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच प्रस्तुत कर का सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा सिंह, संस्थापक अयाज़ अहमद खां, प्रबंधक नवाज़ अहमद खां एवं सह-संस्थापिका तरन्नुम खॉनम ने संबोधित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *