आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के लछिरामपुर स्थित वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग कालेज में आजादी का 75वें अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में जहां अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश प्रेम के प्रति संदेश दिया वहीं देशभक्ति गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वेदांता स्कूल आफ नर्सिंग कालेज के कैंपस में सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, भोजपुरी सिने स्टार आम्रपाली दूबे और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन डा.शिशिर जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी। सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि इस तरह के देशभक्ति के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए, ऐसे कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को कभी नहीं भूला जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत है। इस मौके पर डायरेक्टर विशाल जायसवाल, पप्पू यादव, मनोज यादव, अरविन्द यादव, विवेक गुप्ता सहित कालेज की छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव