स्वतंत्रता दिवस शहीदों को नमन करने का दिन-जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जवानों द्वारा झण्डे को सलामी दी गयी तथा राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी लालचन्द्र तिवारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शौर्य चक्र विजेता जयराम विन्द को भी सम्मानित किया गया। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन बलिदानियों को याद करने का दिन है। आजादी के लिए हमारे देश के बहुत जवानों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ। उन्होने कहा कि सभी लोग देश के विकास में अपना अपना योगदान दें तभी देश तरक्की कर सकता है। उन्होने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने दायित्यों का निर्वहन करें फरियादी जब उनके पास आते हैं तो उनके मामलों का निस्तारण सही ठंग से करें जिससे कि उन्हे दोबारा न आना पड़े।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *