देश के विकास में सभी लोग करें योगदान-मण्डलायुक्त

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने मण्डलायुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जवानों ने सलामी दी राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इसके बाद मण्डलायुक्त कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया इसके साथ ही हरिहरपुर घराने के शीतला मोहन मिश्र बंधु द्वारा देश भक्ति प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का 75वंीं वर्षगांठ मना रहा है। यह आजादी काफी कठिनाइयों के बाद मिली। देश नौजवानों ने अपनी शहादत देकर इस देश को आजाद कराया। उन्होने कहा कि सभी लोगों को देश के विकास में सहयोग करना चाहिए चाहे व सरकारी कर्मचारी हो या प्राइवेट जाब करने वाला व्यक्ति तभी यह देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर होगा।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *