110 मीटर तिरंगा के साथ निकाली गयी पद यात्रा

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार में रविवार को फरिहा ईदगाह से होते हुए फरिहा बाजार में एसडीएम रवि कुमार, ग्राम प्रधान अबु बकर, चौकी इंचार्ज नवल किशोर, डा.इमरान खान के नेतृत्व में 110 मीटर तिरंगा रैली निकाली गई। पद यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से निजामाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। बाजार में जाम की भी स्थित बनी लेकिन पुलिस द्वारा जाम को खाली कराया गया और तिरंगा यात्रा को सकुशल संपन्न होने तक पुलिस बल भ्रमणशील रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि विपिन सिंह मौजूद रहे।
श्री सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, मुस्लिम, हिन्दू सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। डा.इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरे हिंदुस्तान में सारे लोग दल से ऊपर उठकर हर भारतीय आजादी का जश्न मना रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान अबूबकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से आवाहन किया था कि हम लोग अपने शहीदों को याद करें, उन्हें नमन करें और अपने युवा पीढ़ी को यह बताएं कि देश की आजादी में इन शहीदों का क्या योगदान रहा। इसी क्रम में आज तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रकाश यादव, सलमान फैजी, अकबर खान, बुझारत यादव, जेडी यादव, विनोद कुमार, अबु सैफ, सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *