अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खादी और ग्रामोद्योग आयोग 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
खादी ग्रामोद्योग संस्थान रतुवापार अतरौलिया द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में अतरौलिया नगर पंचायत के केसरी चौक से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर यह तिरंगा यात्रा एकलव्य नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शांति चौक, रोडवेज होते हुए पटेल इंटर कॉलेज के पास समाप्त हुई। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक मुकेश श्रीवास्तव, हरिपाल गिरी कार्यकारी अधिकारी, बलराम शर्मा कनिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, थानाध्यक्ष रूद्रभान पांडे, संस्था सचिव जय कृष्ण पांडेय खादी भवन प्रबंधक, विकास पांडेय खादी उत्पादन केंद्र रतुवापार प्रबंधक विशाल पांडेय समाजसेवी बंटी पांडेय, विवेक पांडेय, दीपक, प्रदीप सिंह, रविंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद