स्नान के बाद लगाया माथे पर चंदन फिर किया गुरु वंदन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरु पूर्णिमा पर सुबह स्नान के बाद माथे पर चंदन लगाकर जगह-जगह पूजन-अर्चन कर लोगों ने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरु ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डालने के साथ धर्म और समाज हित में काम करने का संकल्प लिया गया।
नगर के गुरु घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर और गहजी स्थित मौनी बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के महंत हरिप्रसाद दास, स्वामी शुभम दास, मौनी बाबा मंडल फाउंडेशन के महामंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और कोषाध्यक्ष लालबहादुर चौरसिया लाल ने फाउंडेशन के संस्थापक पंडित राजनाथ पांडे के सौजन्य से एक हजार पौधा भक्तों में वितरित कर उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उसे लगाने का अनुरोध किया। इस मौके पर कवि संजय कुमार पांडेय सरस, कथा वाचक अंकित महाराज, महंत संजय पांडेय, विश्व देव उपाध्याय, सतीश मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी पप्पू, सुभाष श्रीवास्तव, शुभम पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के प्रिय शिष्य राणा प्रताप सिंह के निर्देशन में यथार्थ गीता कुटीर आश्रम कोटा खुर्द पर गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। गुरु महाराज की आरती के बाद राणा प्रताप सिंह ने गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु है। गुरु ईश्वर का प्रतीक है और जो संसार की माया को छुड़ाकर ईश्वर की प्राप्ति करा दे, वही गुरु है। गुरु परंपरा का शुभारंभ भगवान शिव से माना जाता है। वह आदि गुरु हैं। गुरु की कृपा के बिना हृदय में स्थित ईश्वर का दर्शन भी नहीं हो पाता। इसलिए तुलसीदास जी कहते हैं कि श्रद्धा और विश्वास रूपी गुरु अर्थात शंकर की कृपा के बिना सिद्ध पुरुष भी हृदय में स्थित ईश्वर या परमात्मा का दर्शन नहीं कर पाते। गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। जो पूर्ण है, वही गुरु है। जो पूर्ण है, वही ईश्वर है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, विजय सोनकर, प्रमोद सरोज, जनार्दन सिंह, रमेश चंद्र सिंह, धर्मदेव सिंह, राहुल सिंह, भोला सिंह, उर्मिला सिंह, बीरेंद्र सिंह,गुंजा सिंह, निधि सिंह, रेखा सिंह,चित्रा, रीता, संजू, नीलम, डीके सिंह, राजेश ,अजय सिंह, राम प्रकाश सिंह, रिंकू, ठाकुर प्रसाद, शिवम, संजय सिंह आदि थे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर साईं बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल द्वारा साईं प्रतिमा फूल मालाओं से सजा कर साई आराधना किया गया। साईं बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में लोगों ने गुरु पूर्णिमा पर अपने अपने घरों में भक्ति भाव से पूजा आराधना किया। साईं कथा के उपरांत सायं काल में लोगों को प्रसाद स्वरूप साईं बाबा का लगाया गया भोग पेड़ा तथा मीठी बूंदी घर-घर विशाल भंडारे के रूप में वितरण किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, अमित जायसवाल, भोला प्रसाद, विजय जायसवाल, विक्की जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ऊं प्रथमदेव सिद्ध पीठ धाम तपोस्थली सन्त शिरोमणि श्री श्री बाबा मुसई दास जी महाराज के आश्रम प्रथम देव अतरौलिया में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। आश्रम के महन्त प्रेमदास ने गुरू महिमा का महत्व बताया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *