आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत आजादी के महानायकों की स्मृति में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 अगस्त को स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेलों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक झण्डा रोड शो का आयोजन किया गया, जो स्टेडियम परिसर से प्रारम्भ होकर पाण्डेय बाजार चौराहा होते हुए पहाड़पुर तिराहे से वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी खिलाड़ियों को अपने घर के छतों पर भारत का राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरूणेन्द्र कुमार पाण्डेय, क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, कार्यालय स्टाफ लालचन्द चौहान, अनुपम प्रजापति एवं समस्त प्रशिक्षक नागेन्द्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव, मो.इरफान, अरविन्द कन्नौजिया, अवधेश यादव, विष्णुलाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव