अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने मौन तिरंगा यात्रा निकाली जो नगर पंचायत के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से सैकड़ों की संख्या में बालिकाओं ने मौन होकर विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य सोनी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय की 400 छात्राओं ने 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में विद्यालय परिसर से मौन रहकर हाथों में तिरंगा लिए नगर का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर पर पहुच कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सभी छात्राओं के हाथ में तिरंगा झंडा तथा दफ्ती पर लिखा स्लोगन मौजूद रहा। प्रधानाचार्य सोनी सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मौन होकर बच्चियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुयी। आज ही के दिन विभाजन के समय जो विभीषिका थी उसे याद किया गया तथा विद्यालय के बच्चियों को इसके बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रतिभा, बीना पांडे, वंदना, रेखा, किरण, विशाल श्रीवास्तव, सूरज सिंह, प्रमोद गुप्ता समेत नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत राम कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रबंधक द्वारा 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में स्कूल के बच्चों और अध्यापकों के द्वारा विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार राय के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा एवं भाजपा जिला मंत्री रवि राय तथा बिलरियागंज मंडल महामंत्री रूद्र प्रकाश राय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद