दिल्ली से लड़की भगा कर लाया, परिजनों ने पुलिस से लगायी गुहार

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपनी लड़की की तलाश करते हुए एक परिवार दिल्ली से जनपद के महराजगंज थाने पहुंची और महराजगंज पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाते हुए अपनी आप बीती सुनायी।
दिल्ली से पहुंचे लड़की के परिजनों ने महराजगंज पुलिस को बताया कि उनकी लड़की सीता पुत्री मुकेश को आशीष उर्फ राजा पुत्र राम दुलार निवासी महेशपुर थाना महाराजगंज बहला फुसलाकर दिल्ली से अपने घर महेशपुर लेकर चला आया। विगत 40 दिनों से परिजनों के काफ़ी तलाश के बाद पता चला तो उन्होंने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी और लड़की की तलाश में महराजगंज थाने आ पहुंचे। लड़की के घर वालों ने बताया कि आशीष पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा बताया जा रहा है कि आशीष इसके पहले ही दो शादी कर चुका है। लड़की की मां उसकी मौसी और चाची आदि परिजनों ने न्याय के लिए एसपी से गुहार लगाते हुए आशीष पर उनकी लड़की को बेचने का भी आरोप लगाया है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *