समाजसेवी ने मुफ्त में वितरित किया तिरंगा झंडा

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर स्थित कुरैशी चौक पर शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 75वीं वर्षगांठ की श्रृंखला में समाजसेवी मो.आजम के नेतृत्व में तिरंगा झंडा व मास्क वितरित किया गया।
कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान आजम कुरैशी ने सस्ते दर में सब्जी की होम डिलेवरी कर आज तक चर्चा में बने हुए है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इनके द्वारा मुफ्त में झण्डा वितरण कर लोगो का दिल जीत लिया गया। शनिवार की सुबह नौ बजे से शुरू झंडा वितरण का कार्यक्रम अपरान्ह तीन बजे तक चला। इस दौरान 750 बड़ा झण्डा, 1000 गाड़ी वाला झण्डा, 800 बच्चों का झण्डा व 700 मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर कमर आसिफ, अब्बू सहमा, संदीप अग्रहरि (दीपू), सलीम, अबुसाद, विनय पाण्डेय, गुलशेर खान, हाफिज राजिक, आकिब, अरसे आलम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *