व्यापारियों ने राष्ट्र प्रेम के प्रति लोगों को किया जागरूक

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिलरियागंज के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बाजार के विद्यालय आनंद मेमोरियल स्कूल, आदर्श इंटर कालेज के छात्र छात्राए व बाजारवासी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ बिलरियागंज नया चौक से शुरू करके पुराना चौक, अयूब हॉस्पिटल, खास बाजार, कासिमगंज, ब्लॉक होते हुए नये चौक पर आकर समाप्त हुई जहां सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रहित व देशहित के बारे में जागरूक भी किया गया। एक स्कूली छात्रा द्वारा रथ पर सवार होकर भारत माता की झांकी प्रस्तुत किया गया जो काफी सराहनीय रहा। वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य अपने हमराही सिपाहियों के साथ निगहबानी में लगे रहे। इस अवसर पर चेयरमैन बिरेन्द्र विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रबंधक शोभनाथ वर्मा, रफीउल्लह आजमी, मौ.ताहिर मदनी, संदीप चौरसिया, आनन्द वर्मा, अम्बिका प्रजापति, अब्दुल्लाह, विरेन्द्र वर्मा, बजरंग गुप्ता, विशाल जायसवाल, दुर्गा गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदित्य नारायण वर्मा, रितिक शाह, मोहम्मद साद, श्रवण यादव, आसिफ, गुड्डू, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *