शिवालिक मिशन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट ने निकाली 12 किमी तिरंगा यात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिवालिक मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तारतम्य में 12 किमी तिरंगा यात्रा निकाली जो शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, बिजरवा से शुरू होकर मिशन अस्पताल हरबंशपुर, में समाप्त हुई। यात्रा हर्रा की चुंगी, दलालघाट, काली चौरा, रैदोपुर, सिधारी, हाइडिल सिधारी, नरौली, सुखदेव पहलवान की मूर्ति से गुजरी। इस यात्रा को शिवालिक मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक डा.अशोक सिंह ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। यात्रा के बीच में पड़ने वाले चन्द्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सुबाष चन्द्र बोस, राहुल सांकृत्यायन व सुखदेव पहलवान के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तिरंगा यात्रा में भारत माता व वीर जवानों की झांकी की प्रस्तुति की गयी। तिरंगा यात्रा में डॉ.रामजी सिंह, डॉ.बिनोद कुमार सिंह, जोमी वर्गीस, डीके चौबे, डा.वेद प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, पवन देव त्रिपाठी, प्रज्ञा पाठक, अंकुर सिंह, प्रो.अनिल सिंह, आलोक श्रीवास्तव, प्रतीक, श्रवण कुमार, दीनानाथ पाण्डेय, राजेश विश्वकर्मा, सर्वेश सिंह, आलोक सिंह, शिवप्रकाश, रामजियावन, रामनयन डा.अजमल अंसारी, डा.चन्द्रमौली सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *