लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के जीवली देवगांव सड़क मार्ग पर ऑटो व डीसीएम ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें आटो सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल जौनपुर भेजवाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
आटो से बकेश गांव से वैवाहिक कार्यक्रम से लोग घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें आठ लोग सवार थे। 7 लोग घायल हो गए और एक लोग की मौत हो गई। टैंपो सवार जनपद जौनपुर थाना गौरा बादशाहपुर कस्बा गौरा गांव निवासी मो. इजहार अहमद 45 वर्ष, सोफिया 24 वर्ष, महजबीन बानो 45 वर्ष, कैशरी बानो 50 वर्ष, इफरा बानो 22 वर्ष, मोसिना खातून 45 वर्ष, चालक राजेश 30 वर्ष घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस एवम स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल जौनपुर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टर ने मो.इजहार अहमद को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ईशरत जहां उर्फ बेबी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मुंबई में पावरलूम चला कर जीवन व्यापन कर रहा था। दो माह पूर्व घर आया था। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलकांत वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अख्तर अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। डीसीएम व आटो कब्जे में लिया गया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद