संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत सरायमीर नगर में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, श्री ठाकुर द्वारा, श्रीराम जानकी मंदिर समिति व विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को 251 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर से निकाली गयी।
यात्रा को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा पूरे नगर की साफ सफाई व चूनाकली कराया गया था। यात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर से प्रारम्भ होकर, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, पुराना थाना, चौक, महाजनी टोला, प्राईमरी पाठशाला, मवेशी खाना, रोडवेज शिव हनुमान मंदिर, बस स्टैंड होते हुए ठाकुर द्वारा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। भारत माता व वन्दे मातरम के जयकारे भी जगह जगह लगाये गये। इस दौरान नगरवासियों ने अपनी स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकाने बन्द किये रहे। यात्रा देखकर जनमानस देशभक्ति के धुन मे रंगा नजर आया। यात्रा में नगर चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विशाल कसेरा, अभिषेक मौर्य, प्रदुम प्रजापति, हिमांशु सोनी, सूरज सेठ व विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष अनिल सेठ, अमरनाथ सेठ, सुजीत चौरसिया, श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, व्यवस्थापक अमित चौरसिया, भाजपा के मनोज यादव, पंकज मोहन सोनकर, सुनील गौड, अखिलेश जायसवाल, अनुपम पाण्डेय, संदीप अस्थाना, शैलेष प्रजापति, श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, व्यवस्थापक राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, कमलेश विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता, विवेक जायसवाल, दुर्गेश पाण्डेय, सन्तोष जायसवाल, मानिकचन्द्र गुप्ता, राम प्रकाश यादव, विकास जायसवाल, विशाल गुप्ता, अतुल गुप्ता, सोनू गुप्ता, मनीष यादव, गौतम शर्मा, राजू, वेद, पवन, संजय, अखिलेश विश्वकर्मा रवि, अभिषेक, शिवा, हनी, निरंजन सोनी, रोशन जायसवाल व मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव