बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड परिसर में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जन जागरूकता हेतु विकासखंड मुख्यालय से एडीओ पंचायत शांतिशरण सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस मोटर साइकिल रैली यात्रा को ब्लाक प्रमुख उर्मिला यादव ने तिरंगा झंडा दिखाकर ब्लाक मुख्यालय से रवाना किया।
रैली के दौरान चल रहे लोगो द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह मोटर साइकिल जागरूकता रैली विकासखंड मुख्यालय से जैगहां चौक से विंदवल मार्ग, जयराजपुर, अलाउद्दीनपट्टी, जलालपुर, इस्माईलपुर गोरिया बाजार से नये चौक होते हुए विकास खंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर आशीष सिंह, अमित यादव, प्रिंस मौर्या, संजय यादव, अमरनाथ यादव, प्रशांत श्रीवास्तव, आलोक चौधरी, ज्ञानेंद्र गुप्ता सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में बिलरियागंज बाजार इकाई के होमगार्ड के जवान और जूनियर हाई स्कूल बाजार खास के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्रों और होमगार्ड के जवानों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा बाजार गुंजायमान हो गया। इस रैली में कंपनी कमांडर बुद्धिराम यादव, चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह, डॉ.विजय सिंह, अरविंद गुप्ता, रामसागर सिंह, बंटी राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र