मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर से थानाध्यक्ष बसन्त लाल ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा बीओ होमगार्ड सन्तोष कुमार राय व कंपनी कमांडेंट इस्तियाक के नेतृत्व में तिरंगा अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा थाना परिसर से होते हुए ऐतहासिक लखराव पोखरा होते हुए मेंहनगर कस्बा में भ्रमण करते हुए प्राथमिक विद्यालय कुशमुलिया पहुंच कर जनसभा में तब्दील हुआ। बीओ होमगार्ड ने कहा कि यह तिरंगा हमारे देश की शान है इसको जब तक शरीर में जान रहेगा तब तक इसको झुकने नहीं दिया जाएगा। आप बच्चों से भी आग्रह करेंगे कि तिरंगे की आन बान शान के लिए कितने लोगों ने अपने लहू से सींचकर इस तिरंगे की मान-सम्मान को बचाया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेनू पाण्डेय, सरिता, उषा यादव, सन्तोष कुमार राय, कपिल मुनि पांडेय, टिल्ठू, अखिलेश कुमार, दामोदर सिंह, बाबूलाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत मेंहनगर चेयरमैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी