डाकिए की तैनाती न होने से कार्य बाधित

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के उप डाकघर मंे डाकिए के तैनाती न होने से जहां डाक वितरण बाधित है वहीं रक्षाबंधन पर भाईयों के कलाई पर बांधने के लिए आई राखी भी भाइयों की कलाई तक नहीं पहुंच सकी। माल सहायक वर्सन के शीघ्र तैनाती के दावे की हवा निकल गयी।
कर्मचारी के अभाव में बाजार समेत आस पास डाक का वितरण नहीं हो पा रहा है वहीं डाक से आने वाली राखी भी बाधित हो गयी। पोस्टमास्टर का कहना है कि तैनाती के बाबत सूचना दे दी गयी है लेकिन तैनाती नही हो सकी। एक तरफ डाक विभाग को हाइटेक किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों की कमी ही राह में रोड़ा बन रही है। कस्बे मंे स्थित डाकघर द्वारा सात उपडाकघर से गावों में डाक वितरण चलता है। कस्बे के लिए एक डाकिए की तैनाती रहती थी। हाल ही मंे दो माह तक डाक वितरण बाधित होने पर एक डाकिए की तैनाती की गयी लेकिन एक पखवाड़े पूर्व स्थान्तरण होने से फिर समस्या उत्पन्न हो गयी। दूरदराज से आज भी डाक द्वारा राखी आती है। इस बार पर्व भी दो दिन हो गया। इधर कर्मचारी न होने से डाक डंप पड़ी रही जिसमें राखी भी रुक गयी। ऐसे में जब वितरण के अभाव में पर्व पर भी भाइयों की कलाई राखी से वंचित हो गयी। स्थानीय डाकघर द्वारा मामले से जिला मुख्यालय पर अवगत भी कराया गया लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हो सकी। मामले मंे वर्सन मेल डाक सहायक हरिश्चंद्र राम ने एक सप्ताह पूर्व कहा था कि प्रमोशन होने से पद रिक्त हो गया है, बड़े अधिकारी के आते ही नई तैनाती कर दी जायेगी। बावजूद इसके न तो तैनाती हुई और न ही बैकल्पिक व्यवस्था द्वारा ही वितरण कराया गया। मामले को लेकर लोगो में भी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *