आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्कृति विभाग द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
राहुल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अरूण सिंह अनाड़ी लोकगायन एवं अशोक लाल यादव वाराणसी बिरहा लोकगायन द्वारा लोकगायन एवं कजरी की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रहा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने से युवा पीढ़ी में देश के प्रति देश प्रेम बढ़ेगा एवं युवा पीढ़ी अपने संस्कृति से जुड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जन में देश के प्रति देश प्रेम, देश भक्ति जागृत होगी एवं देश के प्रति समर्पित होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह, आलोक यादव, गायक किशन श्रीवास्तव एवं संतोष सिंह सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी की छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव