मंदिरों पर हुआ भजन, कीर्तन और भण्डारा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूरे क्षेत्र के मंदिरों और घरों पर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत जैगहां बाजार में आराध्य देव श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के शुभ पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तों द्वारा घर और मंदिरों पर भजन पूजन संकीर्तन और अखंड रामायण का कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ किया गया। तदोपरांत शाम को दीपोत्सव और पटाखे जलाकर पर्व के रूप में मनाया गया। इसी के तहत जैगहां बाजार स्थित शिव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल के नेतृत्व में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया गया और मंदिर को रंगरोगन करके दीपक और विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मंदिर के पुजारी ब्रह्म प्रजापति, मंडल अध्यक्ष उमेश गौड़, मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव, अमरजीत सरोज (सभासद), राहुल प्रजापति, श्रवण यादव, गुड्डू सरोज, रामसूरत सरोज, चंदन गुप्ता, हरिकेश राजभर, सूरज प्रकाश राय, संतोष राय, सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रेम मिश्रा, बृजभान प्रजापति आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बिलरियागंज थानाध्यक्ष बसंत लाल अपने हमराहियों के साथ सभी बाजार, चट्टी चौराहों पर चक्रमण करते रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *