दो कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मादक पदार्थों, द्रव्यों की बरामदगी व कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिधारी पुलिस ने 2 कुन्तल अवैध गांजा (कीमत लगभग 16 लाख रूपये) के साथ 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को सूचना मिली कि कुछ दिनों पूर्व ग्राम सलारपुर में राकेश यादव उर्फ सोनू के घर के अहाते में बरामद गांजा के अतिरिक्त बचा हुआ गांजा राकेश यादव उर्फ सोनू यादव द्वारा पिकप के माध्यम से अपने साथी अनिल यादव निवासी सुरसी के घर छिपाने हेतु भेजा गया है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ग्राम सुरसी में सड़क के किनारे बन रहे अनिल यादव के मकान के करीब पहुंच गयी। मुख्य द्वार को खोलकर अन्दर पहुंचे तो मकान के अन्दर कमरे में दो व्यक्ति एक बोरे को पकड़कर किनारे रखते हुए दिखाई दिये। मौके पर पूर्व प्रदत्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री महेन्द्र कुमार शुक्ला भी पहुंच गये। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मौके से रखे बोरे के बारे में पूछा गया तो बताया कि इसमें बण्डलों में जमा गांजा है जिसे राकेश यादव उर्फ सोनू पुत्र मुंशी यादव निवासी सलारपुर ने भेजा था। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 21 बण्डलों में 213.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *