नाटक प्रस्तुत कर कलाकारों ने वर्तमान व्यवस्था पर किया प्रहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान आजमगढ़ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं लोक नृत्य समारोह हुनर रंग महोत्सव पांचवे आखिरी दिन भव्य समापन हुआ।
देर रात तक चले इस समारोह का उदघाटन बीजेपी लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र ंप्रसाद यादव, अतुल कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव नें दीप प्रज्ववलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आए हो सभी अथितियों का स्वागत अभिषेक जायसवाल, मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव,गौरव मौर्य नें किया। फिर अगले साल मिलने के वादे के साथ सभी कलाकार एक दूसरे से विदा हो रहे थे। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण बिहार की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं पथ जमाशेदपुर झारखण्ड का हास्य व्यंग नाटक ष् नाटक नहीं ष् रहा। नाटक मे आज के वर्तमान व्यवस्था पर करारा प्रहार करते हुए तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक व्यवस्थाओं पर प्रहार किया। नाटक का निर्देशन मोहम्मद निज़ाम नें किया था। आज की दूसरी नाट्य प्रस्तुति स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित आसामी नाटक द फायर का फ्रीडम था। नाटक का निर्देशन बुबूल कविता और चंदन बरुआ ने किया। नाटकों से पूर्व वोल्ट डांस अकैडमी आजमगढ़, निखिला उत्कल कला निकेतन कटक उड़ीसा, गोविंदम डांस एकेडमी जोड़ा उड़ीसा, सप्तक सोशियो कल्चरल सोसायटी असम द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुतिया हुई। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अजेंद्र राय, ग्राम प्रधान सुनील मौर्य, संस्थान उपाध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण शर्मा, राकेश कुमार, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, दीपक जायसवाल, विकास सोनकर, सावन प्रजापति उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *