निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील स्थित गौसपुर गांव में महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में भगवान दत्तात्रेय की जयंती उत्साह पूर्वक एवं हर्ष के साथ मनया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने महर्षि दत्तात्रेय भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुष्पांजलि अर्पित किया।
प्रबंधक ने कहा कि महर्षि दत्तात्रेय की पावन भूमि पर स्थित यह विद्यालय छात्र-छात्राओं को हमेशा इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम पाने के लिए कार्य करता रहेगा। आशीष उपाध्याय ने महर्षि दत्तात्रेय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि दत्तात्रेय अत्री और अनसूया जी के पुत्र थे। यह तीन भाइयों में से विष्णु भगवान के अवतार के स्वरूप पूजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विद्वान यह भी मानते हैं कि महर्षि दत्तात्रेय तीनों भगवान ब्रह्मा विष्णु और महेश के सम्मिलित स्वरूप थे। उन्होंने शैव, वैष्णव तथा शाक्त संप्रदायों को एक करने का कार्य किया। जयंती के पवित्र अवसर पर विद्यालय के संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, विद्यालय के शिक्षक नितेश विश्वकर्मा, आशुतोष उपाध्याय, सिराज अहमद, साधना पांडेय, दीक्षा यादव आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र