गर्भवती महिलाओं को दिया गया पौष्टिक आहार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खण्ड में दूसरे चरण में विकसित भारत संकल्प यात्रा दसांव खास व उपटा पार बांसगांव में पहुंची। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री की बातों को मोदी की गारंटी वैन से सीधा प्रसारण के माध्यम से लोगो को दिखाया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी रहे। संचालन वीरेंद्र वर्मा ने किया। चौपाल में उपस्थित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वंचित पात्र लाभर्थियों का पंजीकरण भी कराया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।
सचिव अंचल सिंह यादव व ग्राम प्रधान मालती देवी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संकल्प यात्रा में स्टाल लगाकर विभिन्न विभागों के द्वारा वंचित पात्रों का पंजीकरण किया गया। मुख्य अतिथि रमाकांत मिश्रा ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है जो भी लोग इस योजना के लाभ से वंचित है उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। आज देश और प्रदेश के अंदर लड़कियों व महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं गुंडा और माफिया राज समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई जवाब नहीं रह गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, हरीश तिवारी, ब्रह्मदेव सिंह, श्याम बिहारी चौबे, ब्लॉक के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, लाभार्थी महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *