संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिर्ज़ापुर ब्लाक क्षेत्र के सीहीपुर गाव निवासी ओबैदुल्लाह पुत्र खुर्शीद का बिहार प्रदेश के सहायक अभियोजन पदाधिकारी एपीओ के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ओबैदुल्लाह ने बताया कि दिल्ली में रह कर इसकी तैयारी कर रहा था इसकी वैकेंसी निकली थी जिसमें परिक्षा देने के बाद इसका इंटरव्यू हुआ। जिसमे 130 रैंक पाकर पहली बार में ही सफलता मिल गई। इस सफलता के लिए उसने अपने माता पिता को श्रेय दिया। वही बधाई देने वालो का घर पर ताता लगा हुआ है।
रिपोर्ट-राहुल यादव