कारगिल विजय दिवस पर किया गया पौधरोपण

शेयर करे

आजमगढ़। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर इनरव्हील क्लब की ओर से कुंवर सिंह उद्यान में पौधरोपण किया गया। इसके बाद कैंडिल जलाकर कारगिल में शहीद रणबांकुरों को नमन किया गया और उनकी शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला गया।

पौधरोपण करते हुए अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक है। भारत ने एलओसी से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए कारगिल सेक्टर में ऑपरेशन विजय अभियान चलाया था। 26 जुलाई को भारत ने कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। सचिव अमितलता सिंह ने कहा कि कारगिल की ऊंची पहाड़ियों के बीच लगभग तीन महीने के ‘ऑपरेशन विजय’ में भारत के 527 जवान शहीद और 1363 जवान घायल हुए थे। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। कारगिल युद्ध की जीत की घोषणा तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजेपयी ने 14 जुलाई को की थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की घोषणा की गई थी। इस अवसर पर अध्यक्ष मन्जू अग्रवाल, सचिव अमितलता सिंह, वन्दना सिंह, प्रिया अग्रवाल, रूचि अग्रवाल मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *