खरीफ की गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को दी गयी जानकारी

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा मंडल अध्यक्ष राममनी यादव के नेतृत्व में खण्ड विकास पवई के परिसर मे खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर दराज से आये किसानों को खरीफ के बारे में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी।

खरीफ गोष्ठी में केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डा. एलसी वर्मा डॉक्टर एमपी गौतम कृषि विभाग पवई के समस्त प्राविधिक सहायक और एटीएम बीटीएम के साथ अशोक कुमार यादव मण्डल अक्ष्यक्ष पिछड़ा मोचा लहुरी राम जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य रमाकांत मिश्र भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप त्यागी जिला महामंत्री अनुसूचित मोचा आदि लोग उपस्थिति रहे जिसमे प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर एल सी वर्मा के द्वारा खेती से सम्बंधित समसायिक जानकारी दी गयीं तथा उनके द्वारा श्री अन्न प्राकृतिक खेती जैविक खेती फसल पराली प्रबंधन आदि की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही सहायक विकास अधिकारी रक्षा रसायन जगदम्बा प्रसाद शर्मा, सहायक विकास कुलदीप यादव और बीज गोदाम प्रभारी रामदीन मौके मौजूद रहे और साथ ही रेड्डीज फाउण्डेशन से संदीप यादव भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *