महुला गढ़वल बांध पर जगह-जगह हुए रेनकट

शेयर करे

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र में महुला गढ़वल बांध के उत्तरी तरफ बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। देवारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं।
घाघरा नदी का पानी बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर जहां महुला गढ़वल बांध के उत्तरी तरफ जाने वाली रास्ता ब्लॉक हो गई है। साहड़ीह ढाला मसूरिया ढाला पर पुल पुलिया न होने से रास्ते ब्लॉक हैं। चार पहिया दोपहिया वाहन वाले लोग या तो हाजीपुर से या तो नैनीजोर से अपने घर बांका बुढननपट्टी मसूरियापुर आदि गांव में जाने के लिए लोग मजबूर हैं। कुछ दिन पूर्व बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ क्षेत्र में अभ्यास किया गया। महुला गढ़वाल बांध पर बने रैन बसेरा व शौचालय की मरम्मत के लिए भी जिला प्रशासन ने कमर कसी लेकिन अभी तक महुला गढ़वल बांध पर बने आधा दर्जन रैन बसेरे व शौचालय की हालत बदतर है। हैदराबाद से लेकर महुला तक महुला गढ़वल बांध पर पहली ही बरसात ने बांध की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जगह-जगह शाही होल है पर बड़े-बड़े रैन कट भी बांध पर बने गए हैं। अगर समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई तो बाढ़ आने पर महुला गढ़वल बांध को खतरा हो सकता है। बाढ़ से निपटने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है लेकिन फिर भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *