संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी बृजभान पुत्र सोनई ने 16 जनवरी को सरायमीर थाने में तहरीर दिया था कि मेरी नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई है। इसके संबंध में सरायमीर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
सरायमीर उप निरीक्षक हृदयानंद पाठक क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति कौरागहनी नहर पुलिया पर है। यदि उसे पकड़ा जाय तो पुलिस को कुछ उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। मुखबिर खास की बातो पर विश्वास करते हुए सरायमीर पुलिस कौरागहनी नहर पुलिया पर पहुंची तो वहां पर खड़ा व्यक्ति पुलिस देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम राजेश पंडित पुत्र विलास पंडित निवासी जगदीशपुर थाना जगदीशपुर जिला भागलपुर (बिहार) बताया। उसने यह अभी बताया कि कौरागहनी में किसी से मिलने आया था। लड़की भगा ले जाने की भी बात कबूल किया। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव