आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में शनिवार को लोकतंत्र को बचाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान के माध्यम से युवा नौजवान बुजुर्ग तथा महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव ने कहा कि इस सदस्यता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पहले ही कर दिया था। आज उसी क्रम में अतरौलिया विधानसभा में हम लोगों द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। यह सदस्यता अभियान अब प्रत्येक बूथ तथा विधानसभा के गांव गांव में जाएगा जहां लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। बड़े पैमाने पर लोग वर्तमान तानाशाही सरकार के रवैये से तंग आकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आज देश का नौजवान हताश और निराश है। लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। जिसका जवाब सरकार के पास नहीं है। इस मौके पर वर्मन यादव, राम पलट गुप्ता, नरेंद्र नाथ यादव, जगदीश पांडे, कन्हैया गौड़, चंद्रजीत यादव, शीतला निषाद, भीम निषाद, अमरनाथ पांडे, गोविंद पांडे, घनानंद गिरी, सचिन जयसवाल, संजय मिश्रा उर्फ भालू, गरीब यादव, गोरे लाल यादव, पिंटू यादव, पप्पू यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।